संघरी घाटी में फ्लाई ऐश लदा हाइवा पलटने से चालक की मौत

ढलान व तीखा मोड़ होने के कारण हो रही है घटनाएं

: ढलान व तीखा मोड़ होने के कारण हो रही है घटना चतरा. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के पास शनिवार की अहले सुबह फ्लाई ऐश लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे हाइवा चालक गिरिडीह जिला के बिरनी गांव निवासी राजेंद्र कुमार राय (29) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. राहगीरों से मिली सूचना पर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी. परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव देख दहाड़ मार कर रोने लगे. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन अपने साथ ले गये. बताया गया कि एनटीपीसी टंडवा से फ्लाई ऐश लेकर हाइवा प्रतापपुर जा रहा था. इस दौरान हाइवा पलट गया. मृतक के भाई राजू कुमार राय ने बताया कि वह घर इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. दो पुत्री व एक पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया है. उसकी मौत से परिजनों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने समुचित मुआवजा व सरकारी लाभ देने की मांग की है. मौत की घाटी बनी संघरी घाटी संघरी घाटी इन दिनों मौत की घाटी बनती जा रही है. आये दिन वाहन पलटने से लोगों की मौत हो रही है या लोग घायल हाे रहे हैं. 24 घंटे के अंदर दो दुर्घटना घटी है, जिसमें दो चालकों की मौत हुई है. इस तरह घाटी जानलेवा बनती जा रही है. ढलान व तीखा मोड़ होने के कारण घटना घट रही है. विधायक जनार्दन पासवान ने शुक्रवार को विधानसभा में संघरी घाट में घट रही घटना से संबंधित मामला उठाया था. साथ ही संघरी घाटी के नीचे हरदिया नाला का पुल ऊंचा करने व सड़क को चौड़ा करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >