डोभा और टीसीबी का 15 जून से डिमांड बंद करने का निर्देश

प्रखंड कार्यालय में बीपीओ बिनोद कुमार गुप्ता ने मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की.

गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय में बीपीओ बिनोद कुमार गुप्ता ने मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित रोजगारसेवकों को 15 जून से डोभा व टीसीबी योजनाओं में मजदूरों का डिमांड बंद करने का निर्देश दिया. साथ ही आम बागवानी व कूप निर्माण कार्य का स्थल का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण करने का निर्देश रोजगार सेवकों को दिया. बैठक में रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, पार्वती देवी, निर्मल कुमार दांगी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >