17 किसानों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण

किसान समृद्धि योजना के तहत शनिवार को प्रखंड के 17 किसानों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण किया गया.

कुंदा. किसान समृद्धि योजना के तहत शनिवार को प्रखंड के 17 किसानों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण किया गया. वितरण बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा, कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहु, नवादा मुखिया भरत यादव, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने किया. किसानों को इस योजना के तहत 90 प्रतिशत सब्सिडी में सोलर प्लेट, दो एचपी के पंप सेट दिया गया है. मौके पर बीडीओ ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं. सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐसे कई योजना चला रही है. मुखिया श्री साहु ने कहा कि अब किसानो को सिंचाई करने में सुविधा होगी. मौके पर बीटीएम इंदु शेखर, एटीएम जयंत कुमार, संजय भारती, किसान मित्र अनुज कुमार, विजय भोगता, संतोष यादव समेत कई किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >