58 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार टोकरी का वितरण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 58 यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण आहार टोकरी का वितरण किया गया.

हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 58 यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण आहार टोकरी का वितरण किया गया. वितरण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने किया. पोषण कीट स्वास्थ्य विभाग, सीसीएल व सिनी संस्था ने उपलब्ध कराया है. चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए. उन्हें नियमित अपने वजन, हिमोग्लोबिन, बलगम की जांच कर दवा का सेवन करना है. यक्ष्मा मरीजों को समय पर जांच व नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है. कार्यक्रम में बीपीएम संजय सिन्हा, एसटीएस लक्ष्मण कुमार, बीडीएम ओमप्रकाश कुमार, रवि कुमार पांडेय, एलटी देवानंद कुमार, सीनी संस्था से ओमप्रकाश शर्मा, मुंतज़िर, अमरजीत, यक्ष्मा रोगी व परिजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >