प्रतापपुर में जर्जर आंगनबाड़ी भवन में 35 बच्चे पढ़ने को मजबूर, बारिश में किचन में भर जाता है पानी

प्रतापपुर के परहियाडीह आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति बेहद जर्जर है. छत से गिरते ईंट और किचन में पानी भरने से बच्चों के लिए भोजन बनाना और पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है.

प्रतापपुर से बिहारी की रिपोर्ट प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी पंचायत अन्तर्गत परहियाडीह भाग-२ आंगनबाडी़ भवन कोड़ संख्या 114 की स्थिति काफी जर्जर है भवन की ईट दिन प्रतिदिन टुटकर गिर रहा है वही बरसात में पानी भी रिशव करता है. भवन की दीवार की प्लाष्टर नहीं होने से दिवार में घास-फूस ने अपना आसियाना बना लिया है.

आंगनबाडी़ की कीचन वाले हिस्से में ढ़लाई नहीं हुआ है, जिससे कीचन में पानी भर जाता है. इस संबंध में सेविका सरीता देवी ने बतायी की सिदकी परहियाडीह भाग-२ आंगनबाडी़ केन्द्र काफी जर्जर है. भवन की प्लास्टर नही हुआ है, जिससे भवन की ईट टुट-टुटकर गिर बर्वाद हो रही है.

किचन में पानी भरने से भोजन बनाने में परेशानी

केन्द्र के कीचन भवन की ढ़लाई नही किया गया है. बरसात में दिनो में आंगनबाडी़ केन्द्र में बारिश की पानी भर जाता है. कीचन में पानी भरने से बच्चे को भोजन बनाने में दिक्कत होती है. जैसे-तैसे कर बच्चे को भोजन बनाया जाता है. वही बिना प्लास्टर वाले भवन में घास-भूसा उत्पन्न हो गया है इस खुले में भोजन में कीचे-मकोड़े गिरने की डर बना रहता है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने गांव के बाहर से पाइपलाइन बिछाने की मांग की

कई बार शिकायत की गई, लेकिन नहीं कराया गया मरम्मत

आंगनबाडी़ केन्द्र के समाग्री भी खराब हो रही है. नन्हें-नन्हें बच्चों को नीचे जमीन पर बैठाया जाता है. जर्जर आंगनबाड़ी को लेकर कई बार विभाग को सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मती नही कराया गया है.

आंगनबाडी़ केन्द्र कुल 35 बच्चे नामांकित हैं

इस आंगनबाडी़ केन्द्र कुल 35 बच्चे नामांकित है मालूम की परहियाडीह भाग-२ आंगनबाडी़ केन्द्र वर्ष 2016 में बनाया गया था भवन आधा-अधूरा ही निर्माण किया गया था दस वर्ष वित जाने के बाद भी उक्त आंगनबाडी़ केन्द्र को फाईनल रूप नही दिया गया है

ये भी पढ़ें: संस्कृति महोत्सव में कोडरमा के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, विद्यार्थियों ने जीते कई पुरस्कार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >