बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

लाइन कटते ही काम करना बंद कर देती हैं मशीनें

: लाइन कटते ही काम करना बंद कर देती हैं मशीनें : लाइन आने के इंतजार में बैठे रहते हैं उपभोक्ता चतरा. इन दिनों बिजली बिल जमा करने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लाइन कटते ही बिल काटने व जमा करने वाली मशीनें काम करना बंद कर देती हैं. उपभोक्ता प्रतिदिन गंदौरी मंदिर स्थित बिजली बिल भुगतान केंद्र बिजली बिल कटाने पहुंच रहे है. लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. कई लोग दूर-दराज के गांवों से बिजली बिल जमा करने आते हैं. केंद्र का यूपीएस खराब पड़ा हुआ है. बिजली कटते ही बिल कटना बंद हो जाता है. उपभोक्ता बिजली आने का इंतजार करते है. बिजली आयी, तो बिल कटा, नहीं तो मायूस होकर लौटना पड़ता है. आशीष प्रसाद ने कहा कि तीन दिन से बिजली बिल कटाने पहुंच रहे हैं. शनिवार को बिजली नहीं रहने के कारण बिल का भुगतान नहीं हो पाया. सोमवार को भी बिल भुगतान कर रहे थे, इस दौरान बिजली कट गयी. बिजली बिल भुगतान नहीं कर पाये. इंतजार करना पड़ा. मो अफसर खान ने कहा कि बिजली बिल भुगतान के लिए तीन दिन से भुगतान केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं. उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग समय सीमा के अंदर बिल जमा नहीं करने पर जुर्माना वसूलता है. लेकिन व्यवस्था नहीं रहने के कारण बिल भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ता खुद से ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान कर सकते हैं. केंद्र में बिल भुगतान में हो रही परेशानी की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >