ढोढ़ी में गणेश पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, 13 सितंबर को स्थापित होगी प्रतिमा

मयूरहंड के ढोढ़ी गांव में 30 वर्षों से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. 13 सितंबर को प्रतिमा स्थापना के साथ चार दिवसीय पूजा का भव्य आयोजन शुरू होगा.

मयूरहंड. सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध गांव ढोढ़ी में नवयुवक संघ द्वारा पिछले 30 वर्षों से आयोजित किया जा रहा चार दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव अब तैयारी के अंतिम चरण में पहुंच गया है. मंदिर की सफाई, रंग-रोगन और पूजा की अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं. 13 सितंबर की शाम छह बजे मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की जायेगी.

चार दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन

14 सितंबर को गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की जायेगी. 15 सितंबर को शिव चर्चा का आयोजन होगा. 16 सितंबर को हवन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है.

ग्रामीण तैयारी में जुटे

पूजा की तैयारियों में अध्यक्ष तुलसी दांगी, सचिव वीरेंद्र दांगी, कोषाध्यक्ष लवकुश दांगी समेत ग्रामीण सिकेंद्र मेहता, रामवृक्ष डांगी, मुकेश दांगी, हिमांशु, पवन, अंजन सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.

1997 से हो रही गणेश पूजा

विदित हो कि ढोढ़ी स्थित महावीर अखाड़ा के जोभिया चौक पर वर्ष 1997 से गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर हर वर्ष विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती रही है. शुरुआत में यहां गणेश भगवान की आराधना एक कच्ची झोपड़ी जैसे स्थान में होती थी.

दिवंगत विधायक ने कराया था मंदिर भवन का निर्माण

बाद में करीब 20 वर्ष पूर्व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक स्वर्गीय उपेंद्र नाथ दास ने मंदिर भवन का निर्माण कराया था. इसके बाद से यहां गणेश पूजा का आयोजन व्यवस्थित तरीके से होता आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >