राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने देवचरण दांगी

मनोनयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने किया है.

कान्हाचट्टी. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. उनका मनोनयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने किया. प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है, उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे. श्री दांगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर झारखंड कुशवाहा महासभा जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, पूर्व जिप सदस्य रामलखन दांगी, अधिवक्ता विजय प्रताप भारती, झारखंड प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, दिनेश दांगी, रामभरोस यादव, अशोक दांगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम यादव, राजेश रविदास, रामेश्वर यादव समेत अन्य ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >