उप मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्रो का किया निरीक्षण

बगरा पंचायत की उपमुखिया रंजना देवी ने पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान बच्चो की उपस्थिति पंजी की जांच की

सिमरिया. बगरा पंचायत की उपमुखिया रंजना देवी ने पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान बच्चो की उपस्थिति पंजी की जांच की. बच्चो को मिलने वाली भोजन को देखा. बच्चों को सिर्फ सूजी का हलवा ही दिया जा रहा था. जबकि मेन्यू के अनुसार बच्चो को भोजन में चावल दाल, अंडा नही दिया जा रहा था, जिसे देख उपमुखिया ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सेविकाओं को बच्चो को मेन्यू के तहत ही भोजन देने की बात कही. बच्चों के भोजन में कटौती बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसकी शिकायत बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ से की जायेगी. सड़क दुर्घटना में महिला घायल गिद्धौर. गिद्धौर थाना क्षेत्र के बांय मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला इटखोरी थाना क्षेत्र के कर्मी देवी बतायी जा रही है. बताया गया कि महिला बांय मोडड़ समीप मुख्य सड़क पार कर रही थी. इसी बीच अचानक बाइक सवार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए पुलिस ने हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को बाइक के साथ थाना ले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >