पदाधिकारी व कर्मियों का धरना प्रदर्शन

पांच सूत्री मांगो को लेकर विकास भवन के समीप धरना प्रदर्शन किया.

चतरा. पीएम आवास (ग्रामीण) व अबुआ आवास योजना के अंतर्गत कार्यरत पदाधिकारी व कर्मियों ने पांच सूत्री मांगो को लेकर विकास भवन के समीप धरना प्रदर्शन किया. बताया कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों ने सभी ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. लेकिन लंबे समय से उनकी समस्याओं व मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. मांगों में मासिक मानदेय में वृद्धि, जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कर्मियों के मासिक मानदेय परिवर्तित कर ग्रेड पे का निर्धारण, योजना के अनुश्रवण व क्षेत्र भ्रमण के लिए सभी क्षेत्रीय कर्मियों को मासिक मानदेय का पांच प्रतिशत क्षेत्र भ्रमण भत्ता, किसी भी प्रकार की विभागीय कार्रवाई से पहले संबंधित कर्मियों को अपील का अवसर देने व विभागीय स्तर पर अपील समिति का गठन, कर्मियों का कार्यकाल 60 वर्ष तक बढ़ाने शामिल हैं. कर्मियों ने बताया कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल की जायेगी. इसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो पर सात अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. धरना पर काफी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रखंड समन्वयक व अन्य बैठे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >