होमगार्ड के जवानों को सालों भर ड्यूटी देने की मांग की

बताया कि नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

चतरा. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने चतरा विधायक जनार्दन पासवान व डुमरी विधायक जयराम महतो को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमें सभी होमगार्ड जवानों को 365 दिन नियमित ड्यूटी देने, कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ, अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति पर लाभ, सभी बकाया एरिया का भुगतान, सभी सरकार संस्थानों में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी देने समेत अन्य मांग शामिल हैं. बताया कि नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उक्त मांगों को विधानसभा में उठा कर समाधान कराने की मांग की.

कौलेश्वरी मेला की तैयारी को लेकर मंथन

हंटरगंज. कौलेश्वरी पर्वत व तलहटी में रामनवमी के अवसर पर लगने वाले नौ दिवसीय रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर गुरुवार को कौलेश्वरी प्रबंधन समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति के सचिव सह एसडीओ जहुर आलम ने की. एसडीओ ने कौलेश्वरी मेला के दौरान पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की. पहाड़ पर पेयजल, रोशनी व सुरक्षा की व्यवस्था की तैयारी की जानकारी ली. समिति के सदस्यों व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. समिति द्वारा मेला में पर्याप्त पेयजल, रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की. एसडीओ ने थाना प्रभारी को मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को कहा. इस बार कौलेश्वरी महोत्सव दशहरा पर्व के दौरान कराये जाने का प्रस्ताव लिया गया. मौके पर कौशलेंद्र कुमार सिंह, पिंटू सिंह, कमल कुमार केसरी, मिथिलेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, बसंती पन्ना सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >