बाबूलाल मरांडी ने सीओ के वायरल वीडियो पर निलंबन की मांग की

मामले को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठाया है.

चतरा. इटखोरी सीओ सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है. इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठाया है. श्री मरांडी ने अपने ट्विटर (एक्स) व फेसबुक पेज पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि चतरा जिले में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला सीओ द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करने की घटना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासनिक पद पर बैठे किसी भी अधिकारी से संयम, संवेदनशीलता और कानून सम्मत आचरण की अपेक्षा की जाती है. कानून लागू कराने का दायित्व जिनके कंधो पर है, यदि वही कानून हाथ मेंं लेने लगे, तो यह व्यवस्था की मूल भावना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. यदि संबंधित युवकों की कोई गलती भी थी, तो उसके लिए विधि सम्मत कार्रवाई के प्रावधान मौजूद हैं. बीच सड़क में इस प्रकार सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करना न तो न्यायसंगत हैं और न ही प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप है. उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि संबंधित सीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाये. बता दें कि सीओ के वायरल वीडियो मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है. मामले की जांच की जा रही है : डीसी उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि इटखोरी सीओ के वायरल वीडियो के मामले में वस्तु स्थिति की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >