एसडीओ से जांच करने की मांग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के पोषक क्षेत्र के ग्रामीण व पूर्व अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई ग्रामीणों ने विद्यालय के सचिव अशोक कुमार पर वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है.

हंटरगंज. उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के पोषक क्षेत्र के ग्रामीण व पूर्व अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई ग्रामीणों ने विद्यालय के सचिव अशोक कुमार पर वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. एसडीओ से जांच की मांग को लेकर आवेदन दिया गया है. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले बीइइओ से जांच करने को लेकर आवेदन दिया था. सीआरपी रामचंद्र ठाकुर जांच करने आये थे. जिसमें सचिव अशोक कुमार पर लगाया गया आरोप सही पाया गया. जिसे लेकर बीइइओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया. इसके बाद भी सचिव ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीओ से की है. एसडीओ ने अविलंब जांच रिपोर्ट मांगी है. जिसका जांच की जा रही है.सचिव ने कहा कि लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद हैं. अंडर-17 चयन ट्रायल 21 अगस्त को चतरा. गिद्धौर के जवाहरलाल नेहरु मैदान में 21 अगस्त को क्रिकेट अंडर-17 चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा. ट्रायल का आयोजन झारखंड टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जायेगा. ट्रायल में एक जनवरी 2009 या उसके बाद के जन्मतिथि वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट किया जायेगा. जिन खिलाड़ियों का ट्रायल में सेलेक्शन होगा, वह खिलाड़ी अगले माह मथुरा में आयोजित सातवीं सब जूनियर नेशनल टेनिस क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह जानकारी झारखंड टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अकीद खान ने दी. उन्होंने इच्छुक खिलाड़ी को 11 बजे से पहले मैदान में पहुंच कर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >