सिमरिया. शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में अनुमंडल स्तरीय सरहुल महोत्सव मनाने को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता आदिवासी एकता मंच के जिला उपाध्यक्ष सोमर उरांव ने की. बैठक में 21 मार्च को सरहुल धूमधाम से मनाने व भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव में सिमरिया प्रखंड के साथ-साथ पत्थलगड्डा, टंडवा व लावालौंग से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे. मौके पर अनोज उरांव, अनिल उरांव, संतोष उरांव, कौलेश्वर गंझू, पेरू गंझू, विष्णु उरांव, हरि उरांव, संजय उरांव, फकीरा गंझु, उमेश गंझू, बाबूलाल गंझू सहित समाज के लोग उपस्थित थे.
वनभूमि पर हो रहे पौधरोपण कार्य को रोकने की मांग
गिद्धौर. सूर्य मंदिर परिसर में वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कांशी राम दांगी ने की. ग्राम सभा में ग्रामीणों ने कहा कि वन भूमि पर कई वर्षों से जोत कोड़ कर खेती कर रहे हैं, वैसी जमीन पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से पौधरोपण नहीं करने की मांग की और उस पर पूर्ण रूप से अधिकार देने की मांग की. संचालन वनाधिकार समिति अध्यक्ष विजय भारती ने किया. मौके पर सेवानिवृत शिक्षक श्याम सुंदर दांगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, रामसेवक दांगी, लखन दांगी, त्रिलोकी दांगी समेत कई लोग उपस्थित थे.
