लापता वृद्ध महिला का शव कुएं में मिला

वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. म

हंटरगंज. कोबना पंचायत के बहेरी गांव के लक्ष्मी सिंह के कुआं से गुरुवार को पुलिस ने एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. शव की पहचान बहेरी गांव निवासी स्व बाला भुईयां की पत्नी बतासिया देवी (60) के रूप में की गयी. बताया गया कि वृद्ध महिला सात माह पूर्व घर से बिना बताये निकल गयी थी. वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. महिला के लापता होने को लेकर परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. इधर, गुरुवार को गांव के कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान कुआं में महिला का शव देखा. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मुखिया बबलू मेहता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला, तब महिला की पहचान हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >