चतरा. महाशिवरात्रि पर्व रविवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. शहर के मुख्य कठौतिया शिव मंदिर, लकलकवानाथ मंदिर में पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. लकलकवानाथ नाथ मंदिर से भगवान शिव व माता पार्वती की बारात निकलेगी. बारात लकलकवानाथ मंदिर से श्रद्धालु झुमते नाचते गाजे शिव मंदिर चुड़ीहार मुहल्ला पहुंचेंगे, इसके बाद कठौतिया शिव मंदिर पहुंचेंगे. विवाह के बाद पुन बारात वापस लौटेगी. शनिवार को शिव भक्तो ने पूजा की तैयारी की. बाजार में पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते देखे गये. मंदिरों की साफ-सफाई की गयी है. जिले के सभी शिवालयों को रंग-रोगन के साथ-साथ विद्युत सज्जा लिया गया है. इस दिन महिला व युवतियां उपवास रख कर भगवान शिव व माता पार्वती का उपासना करती है. जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंडो में भी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.