सावन की आखिरी सोमवारी पर भद्रकाली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने मोहाने नदी से जल भरकर सहस्त्र शिवलिंग का जलाभिषेक किया और मां भद्रकाली का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

इटखोरी, चतरा : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन और सहस्त्र शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रात करीब तीन बजे से ही अलग-अलग गांवों से शिव भक्तों की टोली डीजे की धुन पर झूमते हुए मंदिर पहुंचने लगी. श्रद्धालुओं ने उत्तर वाहिनी मोहाने नदी से जल भरकर सहस्त्र शिवलिंग पर अर्पित किया.

मां भद्रकाली का दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया. इस दौरान मां भद्रकाली का दरबार जय माता दी और हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा.

कई गांवों से श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए मंदिर पहुंचे. अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >