भाकपा माले गरीब, मजदूर व किसानों की पार्टी है : मनोज

भाकपा माले का पहला पंचायत सम्मेलन भोज्या गांव में हुई. सम्मेलन की शुरुआत में शहीदों को याद करते हुए मौन रखा गया. इस दौरान गोढ़ाई पंचायत का सचिव संतोष प्रजापति, उप सचिव राजन कुमार, लेम पंचायत के सचिव रूपेश कुमार व उप सचिव गुलाबी भारती को बनाया गया.

चतरा. भाकपा माले का पहला पंचायत सम्मेलन भोज्या गांव में हुई. सम्मेलन की शुरुआत में शहीदों को याद करते हुए मौन रखा गया. इस दौरान गोढ़ाई पंचायत का सचिव संतोष प्रजापति, उप सचिव राजन कुमार, लेम पंचायत के सचिव रूपेश कुमार व उप सचिव गुलाबी भारती को बनाया गया. साथ ही संगठन विस्तार करने को लेकर शपथ दिलायी गयी. मौके पर पर्यवेक्षक जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि भाकपा माले गरीब, मजदूर व किसानों की पार्टी है. देश में गरीबी व बेरोजगारी चरम सीमा पर है. जिले में कोल परियोजना होने के बावजूद यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. सम्मेलन की अध्यक्षता सानू भारती व संचालन शंकर भारती ने किया. इस अवसर पर मनोज मोची, प्रकाश कुमार, कलावती देवी, दिनेश्वर यादव, शोहवा देवी, फुलिया देवी, नरेश राम, चंदन राम, चरित्र राम, अनिल भुईयां, अनिता देवी, चरण भुईयां, सकेंद्र राम समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >