सिमरिया विधानसभा में भाकपा को किया जायेगा मजबूत

भाकपा अंचल परिषद का 18वां सम्मेलन रविवार को हुआ. इसकी अध्यक्षता शिवदयाल साव व रामसागर सिंह ने की.

सिमरिया. भाकपा अंचल परिषद का 18वां सम्मेलन रविवार को हुआ. इसकी अध्यक्षता शिवदयाल साव व रामसागर सिंह ने की. सम्मेलन में राजकीय पर्यवेक्षक अनिरुद्ध कुमार व ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार मुख्य उपस्थित थे. सम्मेलन की शुरुआत जिला मंत्री बनवारी साव ने झंडोत्तोलन व महावीर रजक ने गान से की. सम्मेलन में अतुल कुमार अंजान, नरेश कुमार और शहीद जवान के लिए एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. राजकीय पर्यवेक्षक ने कहा कि आज से पहले भाकपा सिमरिया विधानसभा में काफी मजबूत हुआ करता था. आज स्थिति में गिरावट आयी है. पार्टी को पुनः मजबूत कर सिमरिया विधानसभा के सभी अंचल में लाल झंडा को मजबूत करना होगा. राज्य परिषद सदस्य प्रो डॉक्टर अनवर हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही. मौके पर अंचल मंत्री गयानाथ पांडेय, दशरथ ठाकुर, जवाहर विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >