घरेलू विवाद ने दंपती भिड़े, दोनों गंभीर

शहर के अंसार नगर में बुधवार दोपहर रिजवान अंसारी व उसकी पत्नी नेहा परवीन के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी.

चतरा. शहर के अंसार नगर में बुधवार दोपहर रिजवान अंसारी व उसकी पत्नी नेहा परवीन के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी. पति को गर्दन और पत्नी को सिर पर गंभीर चोट आयी है. सदर अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ. परिजन रिजवान को बेहतर इलाज के लिए रांची ले गये है. जानकारी के अनुसार दोपहर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. इसके बाद दोनों कमरे का दरवाजा बंद कर कर भिड़ गये. सूचना मिलने पर पहुंचे मुहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो मुहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया. कमरे में दोनों खून से लथपथ पड़े थे. तत्काल दोनों को बाइक से अस्पताल लाया गया. रिजवान की सांस की नली कट गयी है. सदर अस्पताल में दोनों के परिजनों की भीड़ लगी थी.

महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण हुआ

चतरा. शहर के छठ रोड स्थित दीभा स्कूल के समीप देवी मंडप हनुमान मंदिर प्रांगण में शिव पंचायत सह शनि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महायज्ञ होगा. इसे लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण किया गया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष गौरी यादव ने बताया कि आठ मई से पांच दिवसीय महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. महायज्ञ 12 मई तक चलेगा. ध्वजारोहण के मौके पर विधायक जर्नादन पासवान, वार्ड पार्षद मनोज प्रसाद, शंकर प्रसाद सोनी, रामकुमार प्रसाद, दीपक वर्मा, मुकेश पांडेय, सुबोध सिंह, शिव अग्रवाल, विजय सोनी, युगल चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >