चतरा. जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने हल्ला बोल पोल खोल को लेकर लगातार आंदोलन करेगी. प्रशासनिक पदाधिकारी दलगत भावना से प्रेरित होकर कार्य कर रहे हैं. जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है. उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने ने कही. वे शुक्रवार को सांसद आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी विकास कार्यों से ध्यान भटकने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिले में नौकरशाह पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है. नौकरशाह जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनते हैं. जनता ने अपना कीमती वोट देकर उन्हें जिताया है. एक मार्च को सभी नेता व कार्य करता प्रशासनिक पदाधिकारी के विरोध करेंगे. दो मार्च को अपने-अपने प्रखंड कार्यालय में धरना और चार मार्च को जिला मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. जिले में हल्ला बोल पोल खोल आंदोलन चलाया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की. बैठक में जिला कार्य समिति के कई सदस्य प्रदेश कर समिति सदस्य भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
