प्रस्तावित यूजीसी एक्ट के समर्थन में विवेकानंद स्टेडियम में सम्मेलन

वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी एक्ट देशहित के लिए जरूरी है.

मयूरहंड. एससी, एसटी व ओबीसी के लोगों ने प्रस्तावित यूजीसी एक्ट के समर्थन में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में रविवार को सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें आमलोग शामिल हुए. अध्यक्षता समाजसेवी सर्जन दांगी ने की. वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी एक्ट देशहित के लिए जरूरी है. देश में यह कानून लागू होना चाहिए. कानून के समर्थन में गांव से लेकर शहर तक आवाज को बुलंद करने की जरूरत है. सम्मेलन को जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव सूरज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, सांसद प्रतिनिधि सुधीर यादव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र मेहता, मुखिया अशोक भुईयां, पूर्व मुखिया ईश्वर पासवान, महावीर हजाम, शिक्षक रामानंद यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश मेहता, रामसेवक यादव, विजय यादव, हरि ठाकुर, अजीत पासवान, विकास दास, सुरेंद्र भारती, स्वेत यादव, मुकेश राणा समेत कई लोग उपस्थित थे.

डंप सुरक्षा व धूल नियंत्रण पर दी गयी जानकारी

टंडवा. आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के शेफ्टी एवं ट्रेनिंग डिवीजन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान डंप सुरक्षा, धूल नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक सुरक्षा की जानकारी दी गयी. कार्यशाला में डीएमएस अजीत कुमार, डीडीएमएस हनुमंत राव, परियोजना अधिकारी विमल कुमार ने पर्यवेक्षकों का मार्गदर्शन किया. संचालन क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी संजीव गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन मो अकरम ने किया. कार्यशाला में 40 पर्यवेक्षको ने भाग लिया. इससे पहले कार्यशाला की शुरुआत महाप्रबंधक संजीव कुमार ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >