प्रमंडलीय आयुक्त ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की

उन्होंने म्यूजियम में रखे प्राचीन काल के अवशेषों को देखा. आयुक्त ने पंचमुखी हनुमान, शनिदेव का भी दर्शन किया.

इटखोरी. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने शनिवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की. उन्होंने म्यूजियम में रखे प्राचीन काल के अवशेषों को देखा. आयुक्त ने पंचमुखी हनुमान, शनिदेव का भी दर्शन किया. उसके बाद सहस्त्रशिवलिंग का जलाभिषेक किया. मंदिर आगमन पर एसी अरविंद कुमार ने उनका अभिवादन किया.

भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

चतरा. भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कई मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. जिसमें दामोदर गोप को सिमरिया मंडल, कैलाश राम को मयूरहंड, दिनेश गोप को ब्रहम्णा, पवन कुमार सिंह को हंटरगंज, जितेंद्र सिंह को कान्हाचट्टी व रामाशंकर गुप्ता को घोरीघाट मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गयी है. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी की मजबूती व अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही है.

महिला दिवस पर समर्थन यात्रा व आम सभा

हंटरगंज. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को महिला मुक्ति संघर्ष समिति चतरा, गांव गणराज्य व चेतना भारती द्वारा शनिवार को समर्थन यात्रा निकली गयी. साथ ही आम सभा की गयी. समर्थन यात्रा पानी टंकी से निकली, जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंची, जहां यात्रा आम सभा में तब्दील हो गयी. महिलाओं ने अपने हक-अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की. जिप सदस्य निशि कुमारी, मुखिया बसंती पन्ना, ज्योति बहन, विधायक प्रतिनिधि जगन्नाथ पासवान, शिवरतन यादव, जवानी टूटी, रेशमी देवी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया. बाद में उपायुक्त के नाम बीडीओ को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि बेचन पासवान, मीना देवी के अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >