चतरा के सिमरिया में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

Chatra Road Accident: चतरा के सिमरिया में ट्रक की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. बगरा चौक के पास हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और यातायात बाधित हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से दीनबंधू और धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया स्थित बगरा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं, परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. हादसे के बाद परिजन शव को लेकर सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे.

बस पकड़ने जा रही थी महिला

मृतक महिला की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है, जो कांसीमहुआ गांव की रहने वाली थीं. जानकारी के अनुसार, वह बस पकड़ने के लिए बगरा चौक की ओर जा रही थीं. इसी दौरान सिमरिया की ओर से आ रहे 12 चक्का ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मचा हाहाकार

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध रह गए. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मृतका के परिजनों को सांत्वना देने लगे.

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बगरा चौक के पास सड़क जाम कर दिया. चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी यात्री वाहनों में सफर कर रहे लोगों को हुई. कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गुमला के मुरकुंडा लैंपस में सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला, सचिव पर 30 लाख डकारने का आरोप

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा में जंगली हाथियों का तांडव, एक महिला समेत दो लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >