अमझर नदी के तेज बहाव में बह गयी महिला, मौत

खतरा. दो दिनों की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा है, परेशान हैं ग्रामीण

हंटरगंज. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र की करमा पंचायत की अमझर नदी के भैंस बोरवा के समीप गुरुवार को नदी पार करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला बह गयी. बाद में उनका शव बरामद किया गया. महिला की पहचान गोवाडीह दास टोला निवासी 60 वर्षीया तेतरी देवी (पति शिबू दास) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया गया कि महिला बकरी चराने गयी थी. बकरी लेकर वह नदी पार कर रही थीं. इस दौरान तेज बहाव के कारण पानी के साथ बह गयी. महिला के बहने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे. पुलिस को भी सूचना दी गयी. सूचना पर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे, फिर महिला की खोजबीन शुरू की गयी. ग्रामीणों व परिजनों की काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला का शव मिला. ज्ञात हो कि दो दिनों से हो रही बारिश से कई नदियां उफान हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क एक दूसरे गांव से कट गया है. वहीं कई गांव के संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गये हैं. सबसे ज्यादा परेशानी उन स्कूली बच्चों को है, जो नदी पार कर स्कूल पढ़ने जाते हैं. जलस्तर बढ़ने से वे स्कूल नहीं पा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >