Chatra Crime News: घरेलू विवाद में दो बहुओं ने मिलकर सास को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी फरार

Chatra Crime News: चतरा में दो बहुओं ने मिलकर अपनी सास को मार डाला है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार है. पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है.

चतरा : चतरा के इटखोरी में दो बहुओं ने मिलकर घरेलू विवाद में अपनी वृद्ध सास भिखनी देवी (पति स्व. बढ़न दांगी) को जान से मार डाला है. घटना मंगलवार सुबह बघमुंडी गांव की है. मामले को लेकर दोनों के खिलाफ मुकादमा दर्ज हो चुका है. पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है.

विवाद बढ़ा तो दो बहुओं ने मिलकर कर दी सास की हत्या

हत्या के संबंध में बताया जाता है कि सास और दोनों बहुओं के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. मंगलवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ. विवाद जब ज्यादा बढ़ गया तो दोनों ने मिलकर अपनी सास को जमीन पर पटक दिया और उसकी छाती पर पैर से हमला कर दिया. जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी.

Also Read: Deoghar-Mumbai Flight: मुंबई से देवघर जाना हुआ आसान, झट बाबा का दर्शन, पट घर वापसी

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तेज की छानबीन

घटना के बाद से दोनों बहु फरार है. आनन फानन में उसके बेटा नागेश्वर दांगी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अस्पताल ले गया. लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस संबंध में उसके पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, चतरा पुलिस भी उनकी तलाश में छानबीन तेज कर दी है.

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन की रांचीवासियों को जल्द एक और फ्लाईओवर की सौगात, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >