मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा है चतरा-चौपारण पथ

कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं

: नौ वर्षों से नहीं हुई है सड़क की मरम्मत इटखोरी. चतरा-चौपारण पथ मरम्मत के अभाव में लगातार जर्जर होता जा रहा है. कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं और ऊपरी सतह उखड़ गयी है. इसके कारण वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नौ वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है. सड़क का नवनिर्माण वर्ष 2017 में हुआ था, लेकिन इसके बाद किसी प्रकार का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया. पिछले विधानसभा सत्र में बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था. इसके बाद राज्य सरकार ने सड़क मरम्मत के लिए 35 करोड़ 43 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी, लेकिन अब तक इसकी निविदा जारी नहीं की गयी है. यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है. सड़क की समुचित मरम्मत और देखरेख नहीं होने के कारण कई स्थानों पर सड़क के दोनों किनारों पर पानी जमा रहता है. मिडिल स्कूल तथा इटखोरी के पुराने पंचायत भवन के पास मामूली बारिश में भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. आवश्यक स्थानों पर नाली निर्माण नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है. इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 50 किलोमीटर है. टेंडर होते ही शुरू होगा काम : जेई पथ निर्माण विभाग के जेई चंदन कुमार ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए दिसंबर माह में जिला स्तर से आइआरक्यूपी रांची मुख्यालय भेजा गया है. टेंडर प्रक्रिया रांची से संचालित होती है. सभी आवश्यक कागजात जिला से रांची भेजे जा चुके हैं और प्रक्रिया अंतिम चरण में है. विभाग द्वारा टेंडर जारी होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >