गड्ढों में तब्दील हुई चतरा की बाइपास सड़क, पानी में फंसा कांवरियों से भरा वाहन; आधे घंटे तक मची अफरा-तफरी

चतरा की हेरुडैम बाइपास सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे यात्रियों के लिए आफत बन गए हैं. बारिश के पानी से भरे इन गड्ढों में छोटे-बड़े वाहन फंस रहे हैं, जिससे कावंरियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

चतरा : न्यू बस स्टैंड से हेरु डैम तक जाने वाली बाइपास सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होने से वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गयी है. अब स्थिति यह है कि छोटे-बड़े वाहन गड्ढों में फंसने लगे हैं.

सोमवार की सुबह कांवरियों से भरा जय मां सिंहवाहिनी रथ दुबे लॉज के समीप सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया. वाहन के फंसने के बाद कांवरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर बोल्डर डालकर किसी तरह वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार बाइपास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं. बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है. इससे आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों का कहना है कि बाइपास सड़क शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है, इसके बावजूद इसकी बदहाली की ओर संबंधित विभाग का ध्यान नहीं है. सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. लोगों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से बाइपास सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >