गिद्धौर. भारी एवं कोयला वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब दो दर्जन छोटे-बड़े वाहनों का चालान काटा. थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी वाहन जांच और रफ्तार नियंत्रण की कार्रवाई जारी रहेगी. ज्ञात हो कि चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर कोयला वाहनों का लगातार परिचालन हो रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं. दुर्घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है. इसे देखते हुए साप्ताहिक हाट के दिन सोमवार को चार से पांच घंटे तक कोयला वाहनों के परिचालन पर नो-इंट्री लागू की गयी है.
जांच अभियान में दो दर्जन वाहनों का कटा चालान
पुलिस ने विशेष अभियान चलाया
