पत्थलगड्डा प्रखंड में पहली बार हो रही है चैती नवरात्र पूजा

गुरुवार से कलश स्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के मोरशेरवा पहाड़ी स्थित अष्टभुजी मंदिर में इस वर्ष पहली बार चैती नवरात्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. गुरुवार से कलश स्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी. मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेघन दांगी ने बताया कि नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 19 मार्च को कलश स्थापना की जायेगी. पूरे नवरात्र के दौरान दिन में पूजा-अर्चना और शाम को भव्य आरती का आयोजन होगा. पूजा समिति का गठन भी कर लिया गया है, जिसमें पूजा समिति का अध्यक्ष उमेश यादव, सचिव छोटेलाल रवि, कोषाध्यक्ष उदय राणा को बनाया गया है. पंडित उमेश कुमार शर्मा द्वारा पूजा अर्चना की जायेगी.

नये भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा

इटखोरी. मयूरहंड भाजपा के नये मंडल अध्यक्ष कैलाश राम ने मंगलवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है. प्रदेश नेतृत्व ने जिस उम्मीद से मुझे मंडल अध्यक्ष बनाया है, उसका निर्वाह ईमानदारी पूर्वक करूंगा. इस अवसर पर जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, अनिल सिंह, व्यवसायी कृष्णा केसरी, वीरेंद्र दांगी, लोकेश दांगी समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >