सिमरिया: गांव के मैदान से प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, सबानो में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

सिमरिया के सबानो गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ज्योति युवा क्लब ने फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया है. इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी.

सिमरिया. प्रखंड के सबानो गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ज्योति युवा क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, उपप्रमुख दामोदर गोप और मुखिया नरेश साहू उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.

उद्घाटन मैच चाडरम बनाम नवादा के बीच खेला गया. इसमें चाडरम की टीम ने नवादा को 2-0 से हराया.

मुख्य अतिथि ने कहा कि गांव और प्रखंड स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की बात कही.

24 टीमें ले रही हैं हिस्सा

टूर्नामेंट के अध्यक्ष गोपाल राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग ले रही हैं.

मौके पर क्लब के सचिव अशोक कुमार साहू, उपाध्यक्ष सुनील कुमार साहू, उमेश राणा, उपसचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार राणा, संरक्षक देवनंदन साहू, प्रेम राणा, मुकेश राणा, जवाहर यादव, संजय साव, प्रदीप साव, अजय राणा, जितेंद्र राणा, विकास राणा, अरविंद राणा, चंदन राणा, अखिलेश कुमार यादव के अलावा पंकज साहू, रवींद्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >