: बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हंटरगंज. थाना परिसर में रविवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें एसडीपीओ सन्नी वर्धन, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार समेत विभिन्न समुदाय के कई लाेग शामिल हुए. बकरीद को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर वकील खान, अशोक यादव, मो मशीर आलम, मुखिया बृजकिशोर सिंह, दीपा भारती, देवलाल यादव, कुलेश्वर यादव, ललन सिंह, रूपन यादव, उमेश यादव, एसआई भोला साव, दिलीप कुमार, एएसआई सुनील दुबे समेत कई उपस्थित थे. कान्हाचट्टी. बकरीद को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें सीओ मनोज गोप, बीडीओ सुनील प्रकाश, थाना प्रभारी रूपेश राय मुख्य रूप से शामिल हुए. शांतिपूर्ण माहौल में त्याेहार मनाने की अपील की गयी. मौके पर घनश्याम पांसी, विनय सिन्हा, सुरेश साव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो शेरशाह, सोनू खान, कबीर अंसारी, राजेश दास समेत कई उपस्थित थे. कुंदा. बकरीद को बरूरा पंचायत भवन में लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने की. इस दौरान त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी. थाना प्रभारी ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही. मौके पर मुखिया मनीष सिंह, एसआई कुमार गौतम, श्रीकांत पांडेय, विक्रम कुमार के अलावा वसीम खान, राजू साव, संजय यादव समेत अन्य उपस्थित थे.
शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बकरीद बनायें : एसडीपीओ
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
