धरातल पर जल्द उतरेगी सीसीएल की चंद्रगुप्त परियोजना

चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के लिए 699.38 हेक्टेयर वन भूमि का वन पर्यावरण मंत्रालय द्वारा स्टेज दो का क्लियरेंस दे दिया गया है.

टंडवा. सीसीएल की एक नयी परियोजना चंद्रगुप्त जल्द धरातल पर उतरेगी. विभागीय सूत्रों के अनुसार, चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के लिए 699.38 हेक्टेयर वन भूमि का वन पर्यावरण मंत्रालय द्वारा स्टेज दो का क्लियरेंस दे दिया गया है. जिससे परियोजना शुरू करने को लेकर सीसीएल द्वारा सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. बताया गया कि केरेडारी अंचल से परियोजना की शुरुआत की जायेगी. स्टेज वन का क्लियरेंस 27 मई 2024 को मिला था. अब वन विभाग द्वारा सीसीएल को भूमि हैंड ओवर करने की प्रक्रिया शुरू होगी. उक्त परियोजना केरेडारी व टंडवा अंचल के 1495 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित है. जिसके खनन का टेंडर एमडीओ मोड में शुशी कोल माइन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. इसमें 25 वर्ष में कंपनी को ओबी व कोयला निकालने का काम पूरा करना है. उक्त परियोजना में 527.3 मिलियन कोयले का भंडारण है, जिसमे 631.10 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबी निकाला जायेगा. परियोजना से प्रति वर्ष 15 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा गया है. वित्तीय वर्ष में सीसीएल का इस परियोजना से तीन मिलियन कोयला निकालने का लक्ष्य है. विभागीय सूत्रों की माने, तो उक्त परियोजना में खनन कार्य जून से शुरू करने की तैयारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >