चतरा. पेयजल समस्या निवारण पखवारा के तहत सोमवार को जिले के कई क्षेत्रों में शिविर लगाये गये, जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी गयी और समस्या का समाधान किया गया. शिविर सदर प्रखंड की बरैनी, दारियातु, गिद्धौर की मंझगावां, हंटरगंज की डाहा, लेंजवा, प्रतापपुर की भरही, योगियारा, कुंदा की मरगड़ा, लावालौंग की मंधनिया, सिमरिया की चौपे, पगार, इटखोरी की टोनाटांड़, पीतिज, मयूरहंड की फुलांग, कान्हाचट्टी की कोल्हैया, पत्थलगड्डा की सिंघानी, टंडवा की सराढु, कबरा पंचायत में लगाया गया. साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच व छह में शिविर लगा कर शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. मौके पर तकनीकी टीमों को सक्रिय कर खराब पड़े चापानल, जलमीनार को चिह्नित कर मरम्मत करायी जा रही है. लंबे समय से खराब पड़े चापानलों को दुरूस्त किया गया. पखवारा 24 अप्रैल से 11 मई तक चलेगा.
पेयजल समस्या निवारण पखवारा के तहत कई पंचायतों में लगे शिविर
शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया.
