आयुष्मान कार्ड के लिए लगा शिविर

प्रखंड के बरवाडीह व मेराल पंचायत भवन में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के बरवाडीह व मेराल पंचायत भवन में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आये लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. सीओ सह बीडीओ उदल राम ने कहा कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, ताकि कार्ड के माध्यम से योग्य लोग अपना इलाज नि शुल्क करा सके. आयुष्मान कार्ड की पात्रता रखनेवाले लोग आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित तिथि को अपने पंचायतों में लगने वाले शिविर में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. बरवाडीह शिविर में 102 लोगों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया. वहीं मेराल में आयोजित शिविर में कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >