तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका

हंटरगंज. डुमरी कला गांव स्थित पंचायत सचिवालय के पीछे कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे से शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. जिसकी पहचान डुमरीखुर्द गांव के अंकित कुमार (20) पिता सिवन साव के रूप में की गयी. अंकित तीन दिनों से लापता था. शव से दुर्गंध आने के बाद लोगों को संदेह हुआ. पेड़ के पास गये, तो युवक का शव क्षत विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवक के परिजन व ग्रामीणों को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी मनीष कुमार, एसआई महत्तम सिंह, एएसआई कृष्ण कुजूर दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. बताया गया कि युवक पेड़ की डाली में गमछे के फंदे से फांसी लगा ली थी, लेकिन युवक का वजन अधिक होने की वजह से डाली टूट कर जमीन पर गिर गयी. प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. आत्महत्या से पूर्व युवक अपने फेसबुक आइडी के स्टेटस पर अपनी प्रेमिका से शादी नहीं होने पर आत्महत्या करने की बात लिखी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >