झूठे मुकदमे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है जेल : आदित्य साहू

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

चतरा. राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. भ्रष्टाचार चरम पर है. विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है. भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठा मुकदमा में जेल भेज रही है. प्रशासन पूरी तरह बेलगाम है. आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. भाजपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी. उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने बुधवार को परिसदन भवन में प्रेसवार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास को झूठा मुकदमा में जेल भेजा गया है. उन्हें भ्रष्टाचार का पोल खोलने पर जेल भेजा गया है. लगातार प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे. कोयले की तस्करी का विरोध किया जा रहा था.

कोयले तस्करी का विरोध कर रहे थे

हजारीबाग के बड़कागांव के चट्टीबारियातु से सिमरिया-चतरा के रास्ते कोयले की ढुलाई की जा रही थी, जिसका विरोध श्रीनिवास कर रहे थे. उन्हें अपराधियों की तरह रांची के कांके से पकड़ कर जेल भेजा गया है. जबकि वे प्रशासन के साथ हमेशा दिखाई देते थे. आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव का कोयला इस रास्ते से नहीं होने दिया जायेगा.

भाजपा करेगी आंदोलन

उन्होंने कहा कि श्रीनिवास और काली यादव पर किये गये मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो भाजपा सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में अवैध कोयला का खनन किया जा रहा है.

अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही सरकार: साहू

साहू ने कहा कि झारखंड में 2019 से अब तक दस हजार दुष्कर्म की घटना घटी है. अपराधियों पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है. उन्होंने जमशेदपुर का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस के सामने युवक की हत्या कर दी जाती है. हिमांशु कुमार की दिनदहाड़े हत्या की गयी. इस पर सरकार कुछ नहीं कर रही है.

आदित्य साहू ने भाजपा नेताओं से की मुलाकात

साहू इसके पूर्व मंडलकारा जाकर श्रीनिवास और काली यादव से मुलाकात की. इसके बाद वे विराजपुर गांव जाकर मृतक सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव के परिजनों से मुलाकात की और दुर्घटना पर चिंता जतायी. मौके पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक कुमार उज्ज्वल, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, जिला महामंत्री मृत्यूंजय सिंह समेत कई उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dinbandhu thakur

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >