फर्जी हस्ताक्षर और मुहर के इस्तेमाल के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

चतरा में अंचल कार्यालय के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल करने के आरोप में भाजपा नेता श्रीनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चतरा. हंटरगंज अंचल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और सरकारी मोहर का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में भाजपा नेता सह पत्थर व्यवसायी श्रीनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. श्रीनिवास पर अंचल कार्यालय का फर्जी दस्तावेज हाइकोर्ट में प्रस्तुत करने से संबंधित एफआईआर हंटरगंज थाना में दर्ज है.

रांची से हुई गिरफ्तारी

यह मामला अंचल निरीक्षक के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 17/26 के तहत दर्ज किया गया है. हंटरगंज थाना पुलिस ने इसी मामले में रांची से गिरफ्तार किया और चतरा न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा चतरा भेज दिया गया.

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हैं श्रीनिवास

श्रीनिवास वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर हैं.उनकी गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मामला इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि बीते कुछ दिनों से श्रीनिवास लगातार जिले में कथित भ्रष्टाचार अवैध खनन के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे थे.

श्रीनिवास ने आरोपों को बताया निराधार

गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया .कहा कि उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है. कहा कि उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है . सच्चाई सामने आने पर पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा.

गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज

श्रीनिवास की गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. एक ओर पुलिस इसे कानूनी कार्रवाई बता रही है, वहीं दूसरी ओर श्रीनिवास और उनके समर्थक इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दे रहे हैं.

श्रीनिवास का खनन विभाग पर आरोप

पिछले कुछ माह से श्रीनिवास लगातार जिला प्रशासन और खनन विभाग पर गंभीर आरोप लगा रहे थे. हाल ही में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी पर फर्जी चालान के माध्यम से अवैध खनन कराने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि अवैध खनन के पूरे नेटवर्क में वन विभाग की भी संलिप्तता है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

नौ जुलाई को सड़क को किया था सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में एक सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद भी श्रीनिवास प्रशासन के खिलाफ खुलकर सामने आए . दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए चतरा जिले में कोयला परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी. इसके समर्थन में सड़क जाम और आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. लगातार प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के कारण वह जिले की राजनीति और जनचर्चा के केंद्र में बने हुए थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dinbandhu thakur

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >