पुल की रेलिंग से टकरायी बाइक, दो की मौत

दोनों युवक बाइक से जोरी से प्रतापपुर जा रहे थे.

हंटरगंज. हंटरगंज-प्रतापुर मुख्य मार्ग स्थित गेंजना गांव के समीप सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान प्रतापुर के लिपदा गांव निवासी रामरूप भारती के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार एवं इमामगंज पिपरा गांव निवासी लक्ष्मण भारती के 23 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गयी. दोनों युवक बाइक से जोरी से प्रतापपुर जा रहे थे. इसी दौरान गेंजना पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गयी. दोनों को गंभीर हालत में ग्रामीणों के सहयोग से थाना प्रभारी प्रभात कुमार एवं पांडेपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे ने हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. समचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का शव अस्पताल में ही था. पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >