भेड़ीफॉर्म डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल

डैम परिसर, चिल्ड्रेन पार्क तथा पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया

चतरा. उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को पदाधिकारियों के साथ लक्ष्मणपुर स्थित भेड़ीफॉर्म डैम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की. उपायुक्त ने डैम परिसर, चिल्ड्रेन पार्क तथा पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और इसे पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की आवश्यकता बतायी. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर भेड़ीफॉर्म डैम को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं. इस दौरान स्थल के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, डैम के गहरीकरण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >