सिमरिया. प्रखंड के वृद्धापेंशन योजना के लाभुकों को पांच माह से पेंशन नहीं मिली है. जिससे लाभुकों को परेशानी हो रही है. लाभुकों को पैसा के अभाव में काफी दिक्कत हो रही है. लाभुक खाने पीने की सामान की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. जिससे लाभुकों को जीविकोपार्जन करने में परेशानी हो रही है. साथ ही लाभुक अपनी बीमारी का इलाज व दवाई की खरीदारी करने में भी असमर्थ हैं. शिवदयाल साहू, सावित्री देवी, भीमलाल यादव ने कहा कि पेंशन नही मिलने से काफी दिक्कत हो रही. सही ढंग से बीमारी का इलाज नहीं करा पा रहे है और ना ही दवाई की खरीदारी कर पा रहे हैं. पेंशन आती थी, तो खाने पीने के सामान की खरीदारी आसानी से कर लेते थे. इस पैसा से जीवन बसर करने में सुविधा मिलती थी. चार-पांच माह से पेंशन नहीं आयी है. इससे काफी परेशानी हो रही है. लाभुकों ने जिला प्रशासन से पेंशन योजना की राशि देने की मांग की है.
पांच माह से वृद्धा पेंशन नही मिलने से लाभुक परेशान
पांच माह से वृद्धा पेंशन नही मिलने से लाभुक परेशान
