जंगल से लकड़ी काटने की जानकारी देने पर कई लोगों से मारपीट

पंडरीकला के सुधीर कुमार, वन समिति के अध्यक्ष अखिलेश यादव, शैलेंद्र कुमार, कपिल यादव घायल हो गये.

हंटरगंज. पंडरीकला जंगल में लकड़ी काटने वालों की जानकारी देने वालों के साथ मारपीट की गयी, जिससे पंडरीकला के सुधीर कुमार, वन समिति के अध्यक्ष अखिलेश यादव, शैलेंद्र कुमार, कपिल यादव घायल हो गये. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सुधीर व शैलेंद्र की स्थिति को देखते हुए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वन समिति अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मारपीट का आरोप बिहार के गया जिला के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मसौदा गांव निवासी वीरेंद्र भुईयां, जतन भुईयां, कृष्णा भुईयां, अनिल भुईयां, सुनील भुईयां, ब्रह्मदेव भुईयां, गुप्ता भुईयां, गहन भुईयां, गरगा भुईयां, सुदर्शन भुईयां पर लगाया है. साथ ही दो मोबाइल फोन तोड़ने व दो बाइक लेकर भागने का भी आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वन विभाग ने काटी गयी लकड़ी को जब्त कर लिया. सुधीर गया जिला गोइठा-मीठा गांव अपने फुआ के घर छठ का प्रसाद पहुंचा कर घर लौट रहा था. इस दौरान उक्त लोगों को लकड़ी काटते हुए देखा और इसकी जानकारी वन समिति को दी. यह देख उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही वन समिति के अध्यक्ष व अन्य लोग जब पहुंचे, तब उनके साथ भी मारपीट की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >