चतरा. जिले में बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया विकास भवन शाखा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.यह प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर किया गया.प्रदर्शन के दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने व प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन नीति में एकरूपता लाने की पुरजोर मांग की गयी.
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग अधिसूचना जल्द जारी, सभी के लिए एकसमान पिएलआई नीति लागू करने की चेतावनी दी. यदि मांगें नहीं मानी गयी तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.आंदोलन में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी काफी संख्या में उपस्थित थे.
जिससे बैंकिंग कामकाज भी प्रभावित रही.प्रदर्शन की नेतृत्व कर रहे अधिकारी, संघ व स्टाफ यूनियन के प्रमुख प्रतिनिधियों ने सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त किया.विनय प्रफुल्ल जोजो, अनूप फेलिक्स टोप्पो , बसंत कुमार, हेमंत हंसदा , चंद्रकांत मणि , संजीव कुमार , श्यामलाल गागराई, कुमुद रंजन , नीलू कुमारी और राहुल केशरी, नंदकिशोर पाठक, नरेश कुमार , अलका बिलुंग समेत अन्य बैंक कर्मचारी उपस्थित थे.
