बाबा साहेब के आदेश आज भी अनुकरणीय : सतीश

प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर कार्यालय के सामने स्थित गोलंबर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया.

प्रतापपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर कार्यालय के सामने स्थित गोलंबर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी ने किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मकदुमपुर विधायक सतीश कुमार व विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता उपस्थित थे. अतिथियों ने प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री दास ने कहा कि बाबा साहेब कलयुग के भगवान है. उनके लिखे हुए संविधान के तहत हमलोगों को अधिकार मिल रहा है. ये देश के सूर्य के सामन है. इनके किरणों से ही दलित जाग उठा है. संविधान लागू होने के पूर्व दलितों को शुद्र माना जाता था. इनके आवाजों को दबाया जाता है. सभी दलितों को नीच दृष्टि देखकर अपमानित किया जाता था. बाबा साहेब ने महिलाओं को जीने व रहने का अधिकार दिया है. पूर्व मंत्री श्री भोगता ने कहा कि बाबा साहेब देश के महान व्यक्ति थे. उनके बनाये संविधान से ही हमलोगों को अधिकार मिल रहा है. हमारा समाज विकास कर रहा है. सभी को एक समान अधिकार मिला है. प्रतिमा को छायादार बनाने के लिए सहयोग राशि देने की घोषणा की. मौके पर अतिथियों ने 14 अप्रैल 2024 को प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए प्राथमिकी दर्ज के नामजद लोगो को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में भीम आर्मी के राज्य प्रवक्ता डॉ युगेश दास, जिलाध्यक्ष आफताब आलम समेत कई ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नगीना राम ने किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, मो अब्बास आलम, रकीबुल इमाम, खेदु यादव, भोला प्रसाद, रोहित यादव, अनिस खान, छोटु रविदास, मनोज दास, उपेंद्र दास समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. बता दे कि गोलंबर 1995 में बना था. इसके बाद से लगातार प्रतिमा लगाने को लेकर प्रयास किया जा रहा था. नौ अप्रैल 2025 को प्रतिमा स्थापित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >