औरंगाबाद में दो हाइवा की सीधी टक्कर में झारखंड के चतरा के ड्राइवर की गई जान, एक घायल

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में 25 वर्षीय चालक अजय कुमार की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Aurangabad Road Accident: (ब्रजेश द्विवेदी) औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-139) पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना ओबरा थाना क्षेत्र के कारा मोड़ के समीप हुई, जहां दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया.

झारखंड के चतरा निवासी चालक की हुई पहचान

मृतक चालक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के 25 वर्षीय अजय कुमार के रूप में की गई है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.

हादसे के बाद कुछ देर बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के कारण एनएच-139 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन को सामान्य कराया.

तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

परिजनों में मचा कोहराम

युवा चालक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >