दो दिन में दो नाबालिग के अपहरण का प्रयास

थाना क्षेत्र के गुरुवार बाजार से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया. अपहरणकर्ता उसे डेढ़ घंटे के बाद घर से 300 दूर रास्ते में उतार कर भाग गया.

मयूरहंड. थाना क्षेत्र के गुरुवार बाजार से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया. अपहरणकर्ता उसे डेढ़ घंटे के बाद घर से 300 दूर रास्ते में उतार कर भाग गया. नाबालिग ने अपने घर पहुंच कर इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है. परिजनों ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिये चतरा भेज दिया है. साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गयी है. इसके पूर्व एक जनवरी की शाम एक अन्य नाबालिग लड़की काे बाइक सवार अपहरण कर ले जा रहे थे. इस दौरान नाबालिग बाइक से कूद कर भाग निकली. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कपड़े से मुंह ढके रहता है. नाबालिग के साथ बाइक सवार युवक की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस उसकी पहचान में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >