च..इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक बने आशीष

इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमेटी की बैठक गेरूवा मोड़ के पास हुई

18 सीएच 18- बैठक में उपस्थित लोग. चतरा. इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमेटी की बैठक गेरूवा मोड़ के पास हुई. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सभा के राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड शिव सिंह व राज्य सह सचिव जयवीर हांसदा उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता रामदास भोगता व संचालन भुनेश्वर भोगता ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से सात लोगों की जिला संयोजक कमेटी बनायी गयी. जिसमें संयोजक आशीष कुमार प्रजापति, सह संयोजक भुनेश्वर भोगता को बनाया. सदस्यों में रामदास भोगता, भवेश भोगता, कमलेश भोगता, सोमरा उरांव, संजय भारती को बनाया गया. इस दौरान सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. 15 अगस्त के पूर्व तीन हजार सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद जिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. राज्य उपाध्यक्ष शिव सिंह ने कहा कि गोढ़ाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घिनौना हरकत की है. जिसकी निंदा की गयी. साथ ही सदर पुलिस से अविलंब मुखिया को गिरफ्तार करने की मांग की. बैठक में तेतर भोगता, राजेश भोगता, राजकुमार भोगता, रामनाथ भोगता, राजेश गंझु समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >