आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

सेक्टरवार आइसीडीएस के विभिन्न पैरामीटर की समीक्षा भी की गयी

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चंद्रदेव प्रसाद ने सेविकाओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं को दो बच्चों तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है. उन्होंने बताया कि पहले बच्चे पर लाभुक महिला को छह हजार रुपये तथा दूसरे बच्चे में बेटी होने पर पेंटा-3 टीकाकरण के बाद पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है. इस प्रकार लाभुकों को कुल 11 हजार रुपये तक का लाभ उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा पोषण ट्रैकर ऐप में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने, सुबह के अल्पाहार एवं गर्म ताजा पोषाहार की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया. मौके पर सेक्टरवार आइसीडीएस के विभिन्न पैरामीटर की समीक्षा भी की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका अनुराधा कुमारी, सीमा कुमारी, दिव्या भारती तथा तकनीकी सहायक रवि कुमार सहित कई सेविकाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >