चतरा. लावालौंग प्रखंड के लमटा पंचायत के तिलरा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र हमेशा बंद रहता है, जिसके कारण छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा नहीं मिल पा रही है. साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाला पोषाहार सहित अन्य लाभ भी समय पर नहीं मिल पा रहा है. केंद्र में हमेशा ताला लटका रहता है. कभी कभार केंद्र खुलता है. बच्चे हर रोज आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं, लेकिन केंद्र बंद देख केंद्र के बाहर मैदान में कुछ समय तक खेलकूद कर वापस घर चले जाते है. केंद्र में पदस्थापित सेविका सुनीता देवी मनमाने तरीके से केंद्र का संचालन करती है. समय पर पोषाहार का वितरण भी नहीं किया जाता है. ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत सीडीपीओ व सुपरवाइजर से की, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है. ग्रामीण सुरेश महतो, विनोद कुमार महतो, कविता देवी, गीता देवी, मालती कुमार ने उपायुक्त रमेश घोलप से नियमित आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
