चार माह से लापता वृद्ध पटना से बरामद, परिजनों को सौंपा

26 अप्रैल को पटना से किसी व्यक्ति ने वृद्ध को देख फोन किया.

चतरा. हंटरगंज पुलिस ने चार माह से लापता डुमरीखुर्द गांव निवासी विपत भुईयां को बरामद किया है. वृद्ध की बरामदगी बिहार के पटना से हुई है. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि डुमरीखुर्द गांव निवासी रेखा देवी ने पांच जनवरी 2026 को थाना में आवेदन देकर पति विपत भुईयां के लापता होने की जानकारी दी. महिला के आवेदन के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की गयी. थाना क्षेत्र के साथ-साथ रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाये गये. साथ ही सीमावर्ती थानों को भी इसकी सूचना दी गयी. इस दौरान 26 अप्रैल को पटना से किसी व्यक्ति ने वृद्ध को देख फोन किया. इसके बाद तुरंत स्थानीय थाना से संपर्क कर उसे थाना मंगाया गया. हंटरगंज थाना से टीम वहां गयी और वृद्ध को साथ लेकर आयी और इसकी जानकारी परिजनों को दी. साथ ही वृद्ध को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >